गरोठ। जनपद पंचायत गरोठ को जल्द ही नवीन भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पहल पर जनपद पंचायत गरोठ के नवीन भवन निर्माण हेतु 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।
इस भवन का निर्माण कार्य लोक यांत्रिकी विभाग (पीआईयू) द्वारा कराया जाएगा। स्वीकृति जारी होने के साथ ही निर्माण प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना है। यह भवन जनपद की प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।