BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर! 17 अगस्त.. <<     KHABAR : बामनिया में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के.. <<     KHABAR : कंधों पर कांवड़, जुबां पर हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 3:37 pm
KHABAR : किसान बालमुकुंद पाटीदार ने बागवानी और औषधि फसलों से की आय में 2 गुना वृद्धि, अलग-अलग जिलों से प्राप्त किय प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर, सीतामऊ तहसील गांव रावटी के रहने वाले किसान बाल मुकुंद पाटीदार (9575337908) ने अपनी आय को बढ़ाने, उन्नत खेती कैसे की जाए इसके लिए बड़वानी, शाजापुर, कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर, भोपाल, महेश्वर, रतलाम इत्यादि अलग-अलग स्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब ये अपने तीन से चार बीघा खेत में बागवानी के साथ चिया, इसबगोल, तुलसी, अलसिया, चंद्रसुर, कॉल सेट आदि औषधि फसलों की खेती करते हैं। 
इन औषधिय फसलों की खेती से इन्होंने अपनी आय को दोगुना कर लिया है। अब अन्य किसान भी इनसे प्रेरित होकर अपने खेतों में औषधीय फसलें उगा रहे हैं और इनसे प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। अपने दो बीघा खेत में बागवानी मिशन अंतर्गत पपीता की खेती भी करते हैं। इस वर्ष इन्होंने ताइवान प्रजाति का पपीता अपने खेत पर लगाया। 700 पपीतो के पौधों 30 रुपए के भाव से बुलंदशहर से लेकर आए। एक पपीते के पौधे से एक कुंटल पपीता इनको प्राप्त होता है। और इनको मंडी में में 15 से 30 रुपए प्रति किलो के भाव से व्यापारी को बेचते है। जिससे इनको 2 लाख रुपए की आय प्राप्त हो जाती है। बागवानी की खेती और औषधि फसलों की खेती से साल भर में 5 से 7 लाख रुपए कमाते है। साथ ही बागवानी और औषधिय फसलों की खेती में 5 से 6 लोगों को रोजगार भी दे रखा है। अपनी खेती बाड़ी में ड्रिप सिंचाई का उपयोग करते हैं। जिससे पानी की बचत होती है और कम से कम पानी में अधिक सिंचाई हो जाती हैं। साथ ही उत्पादन भी बढ़ता है। अपनी खेती में किसी तरह का रासायनिक दवाई का भी उपयोग नहीं करते हैं। जैविक विधि से ही खेती करते हैं। 
बालमुकुंद पाटीदार कहते हैं कि आगामी समय में पपीता से अन्य खाने की चीजें निर्मित करने के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेंगे। जिससे पपीता के साथ अन्य औषधि फसलों से कुछ नया प्रोडक्ट निर्मित कर सके और उन प्रोडक्ट को निर्मित करके बाजार में बेचेंगे, जिससे आय में और अधिक वृद्धि होगी और बीच में व्यापारी एवं बिचौलियों का झंझट नहीं रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE