चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांधीनगर स्थित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान अध्यक्ष जगदीश राजोरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर समाजजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रमेश चंद्र खन्ना, शिवलाल अडाणिया, बालचंद गेंदर, मदनलाल खनारिया, भंवरलाल कड़वाल, किशनलाल धनेरिया, शंकरलाल ओस्तवाल, शिवनारायण दोराया, सुंदरलाल चंगेरिया, रितेश नाहर, मनोहर लाड़ना, दिनेश लाड़ना, सत्यनारायण खनारिया, रमेश चंद्र डूंगरवाल, रतनलाल मंडावरा, कैलाश चंद्र मोरवाल, भंवरलाल सुरलिया, शांतिलाल गोडाला, रामेश्वरलाल जाजपुरा एवं अविनाश जाजपुरा सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन मौजूद रहे।
राष्ट्रध्वज की शान और देशभक्ति के भाव के बीच आयोजित कार्यक्रम ने समाजजनों में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।