इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने बड़वानी जिले के ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई दोपहर 2.15 बजे लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।
शिकायतकर्ता डॉ. बलवीर सिंह वर्मा ने बताया- मैं कालापानी उप स्वास्थ्य केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हूं। मेरा वेतन और परफॉरमेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) मिलाकर कुल 2.87 लाख रुपए का भुगतान रुका हुआ था। इसे जारी कराने के लिए बीएमओ डॉ. राजवीर तोमर और कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता ने 50 हजार रुपए मांग रहे थे। मैंने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।
शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान राहुल गुप्ता को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2023 की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई उप अधीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिये सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने की।