BREAKING NEWS
KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 5:09 pm
NEWS : उप मुख्यमंत्री बैरवा पहुंचे श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, स्वरूप व कार्य योजना देखकर हुए गदगद, उपमुख्यमंत्री बैरवा- भारतीय ज्ञान परंपरा व संस्कारों का प्रतीक बन गया हैं श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचन्दजी बैरवा गुरूवार 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जावदा निंबाहेड़ा में स्थित श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के स्वरूप व कार्य योजना देखकर गदगद हुए। 
विश्वविद्यालय चेयरपर्सन कैलाशचन्द्र मूंदड़ा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा संस्कारों को देने वाले श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में आकर वे गौरवांवित अनुभव कर रहे हैं, अपने आपको धन्य समझ रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाशचन्द्र मून्दड़ा ने मंत्री बैरवा को विश्वविद्यालय के ढांचागत स्वरूप को दिखाकर उसकी भविष्य की कल्पना से अवगत करवाया। स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उप मुख्यमंत्री बैरवा को विश्वविद्यालय में संचालित विषयों के साथ तकनीकि शिक्षा एवं अन्य विषयों के लिए भी विश्वविद्यालय को केन्द्र बनाए जाने की मांग की। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, चित्तौड़गढ जिला प्रमुख के साथ ही वेदपीठ के सदस्यगणों के साथ ही जावदा ग्राम के सरपंच एवं अनेक गणमान्यजन व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। इससे पूर्व मंत्री के विश्वविद्यालय में आगमन पर वेदपीठ के बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत कर अगवानी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE