BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 10:26 am
KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों से मनाया आजादी महोत्सव, गूंजा ‘जरा याद करो कुर्बानी’ का संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। आजादी महोत्सव के पावन अवसर पर मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच की ओर से ‘जरा याद करो कुर्बानी’ थीम पर रंगारंग देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन 40 कैम्स कॉर्नर चौराहे पर किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के नॉन-प्रोफेशनल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट मोहन सिंह पवार, ग्रुप परामर्शदाता राजेंद्र शर्मा, श्रीपाल मानव तथा ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार ने भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई तेज बारिश भी कलाकारों और श्रोताओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। बारिश के बीच भी कार्यक्रम लगातार जारी रहा और उपस्थित श्रोता देशभक्ति गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए।

कलाकारों ने दी देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां
ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ और ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ प्रस्तुत किया। राजेंद्र रोकड़े ने ‘कर चले हम फिदा’ और ‘मेरे देश प्रेमियों’, राजेश सेन ने ‘होठों पर सच्चाई रहती है’ और ‘सलाम उन शहीदों को’ तथा राजेंद्र शर्मा ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ प्रस्तुत किया।

प्रभुलाल ने ‘आरंभ है प्रचंड’ और ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’, अरविंद पोरवाल ने ‘ऐसा देश है मेरा’, भारत घावरी ने ‘दुल्हन चली’ और ‘चना जोर गरम’, योगेश गहलोत ने ‘छोड़ो कल की बातें’ और ‘है प्रीत जहां की’ प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।

दीपक ओझा ने ‘अब के बरस’ और ‘तू मेरा कर्मा’, प्रभा बैरागी ने ‘देश रंगीला रंगीला’, सुनीता यादव ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, योगेश शर्मा ने ‘ऐसा देश है मेरा’ एवं ‘संदेशे आते हैं’, जबकि राकेश मालानी ने ‘जहां डाल-डाल पर’ और ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ गीत प्रस्तुत किए।

विजय चौहान ने ‘दुल्हन चली’ और ‘मेरे देश प्रेमियों’, श्रीपाल मानव ने तिरंगे पर आधारित गीत तथा नन्हे मुसाफिर हार्दिक ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ प्रस्तुत किया। मलिक बोहरा ने ‘संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य मीनू लालवानी ने भी कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

बारिश के बीच भी नहीं थमा देशभक्ति का जोश
कार्यक्रम में बारिश के बावजूद कलाकारों और श्रोताओं का उत्साह देखते ही बना। ग्रुप के कलाकारों ने लगातार देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और उपस्थित लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ उनका आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों एवं श्रोताओं को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘यह देश है वीर जवानों का’ गीत पर नृत्य करते हुए आजादी महोत्सव का जश्न मनाया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के एडमिन खजानसिंह पवार ने बताया कि ग्रुप पिछले पांच वर्षों से निरंतर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। ग्रुप में शामिल सभी कलाकार नॉन-प्रोफेशनल हैं, लेकिन अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का लगातार मनोरंजन करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन विजय चौहान ने किया और अंत में उन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार ने भी श्रोताओं, कलाकारों एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE