BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 10:24 am
KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली तीज, महिलाओं ने लगाए पौधे, हरियाली तीज पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

खंडवा। दशोरा नागर समाज खंडवा नगर महिला मंडल द्वारा सावन माह के पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को सावन झूला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व की खुशियां मनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


दोपहर 1 बजे घंटाघर बगीचे से महिलाएं एकत्र होकर इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी पहुंचीं। इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी और सोलह श्रृंगार में सज-धजकर पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण सावन के रंग में रंगा नजर आया।


कार्यक्रम में प्रदेश महिला मंडल उपाध्यक्ष एवं नगर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आरती दशोरे तथा जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा रामेश्वर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों के कर-कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया।


महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए और सावन के झूले का आनंद लिया। इसके बाद विभिन्न गेम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन टिफिन पार्टी के साथ हुआ।


कार्यक्रम की विशेष आकर्षण वृक्षारोपण रहा। कई महिलाएं अपने साथ छोटे-छोटे पौधे लेकर पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल परिसर में उनका रोपण किया। आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति और हरियाली से जुड़ा पर्व है। ऐसे अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना समाज के लिए प्रेरणादायी है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आरती दशोरे, सचिव श्रीमती गायत्री गुप्ता सहित महिला मंडल की पूरी कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा। महिला मंडल की ओर से सभी सहभागी महिलाओं एवं मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE