BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 5:11 pm
BIG NEWS : मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से सीएम से की वन विभाग की शिकायत, बोले- जितना सहयोग चाहिए था, उतना नहीं मिला, विदेश जाने से पहले दें निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में वृक्षारोपण अभियान के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से वन विभाग की शिकायत की। उन्होंने कहा कि शहर में अब तक 7 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके और प्रतिदिन विभिन्न विभागों द्वारा पौधे रोपे जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान में वन विभाग का सहयोग निराशाजनक रहा है। 


मंच से संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “जितना सहयोग वन विभाग से मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि विदेश जाने से पहले वन विभाग को इस विषय में स्पष्ट निर्देश देकर जाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में हरियाली बढ़ाने के लिए जनता और अन्य विभागों की भागीदारी सराहनीय रही है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता अभियान की गति में बाधा बन रही है। विजयवर्गीय के इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हलचल देखी गई। मंत्री के इस तेवर को वन विभाग की कार्यशैली पर सीधा असंतोष माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE