BREAKING NEWS
KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 5:22 pm
KHABAR : प्राचार्य डॉ.एन.के. डबकरा ने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर कही ये बड़ी बात, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक का शाल श्रीफल देकर किया सम्मान, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। शिक्षा से ही संस्कारों का विकास होता है शिष्य इन संस्कारों को गुरु से प्राप्त करता है वर्तमान में शिक्षा के कई माध्यम आ चुके हैं जिसके माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। उक्त बात शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के प्राचार्य डॉ.एन.के. डबकरा ने दस जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजन में कहे। आगे उन्होंने कहा परंतु सर्वांगीण शिक्षा शिष्य गुरु के सानिध्य में ही प्राप्त करता और गुरु शिष्यों का मार्गदर्शक होता है शिक्षक अपने शिष्यों को नई उपलब्धियां हासिल हो यही सम्मान चाहता है। उन्होंने नवाचार पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि तकनीकी में परिवर्तन के अनुरूप नवाचार होना आवश्यक है। प्राचार्य डबकरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक आत्माराम जोशी एवं पुरालाल धनगर थे जिनका सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रो.डॉ.हेमकांत तुगनावत द्वारा शाल श्रीफल देकर किया गया। जोशी द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु एवं शिष्य के बीच बहुत ही सम्माननीय संबंध होता है। प्राचीन समय में नालंदा एवं तक्ष शिला जैसे विश्वविद्यालय रहे जहां पर रहकर शिष्य अध्ययन करते हुए अनुशासित एवम् संयमित जीवन शैली को आत्मसात करते थे एवम् सांदीपनी जैसे आश्रम विद्या अध्ययन के प्रमुख केंद्र थे। वही पुरालाल धनगर ने कहा कि शिक्षा से संस्कार प्राप्त होता हैं उसी से व्यक्ति की पहचान होती है। शिक्षा से ही उच्च गुणवान नागरिक तैयार होते हैं। प्रा.डॉ.हेमकांत तुगनावत द्वारा कहा की भारतीय शिक्षा में गुरु का स्थान बड़ा ही गौरव का रहा है उनका बड़ा आदर और सम्मान होता था गुरु विद्वान सदाचारी होते थे और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए सदा कटिबंध रहते थे अध्यापक छात्रों का चरित्र निर्माण उनके लिए भोजन,वस्त्र और चिकित्सा करते थे गुरु शिष्य को निशुल्क शिक्षा देते थे संयम वेशभूषा में रहते थे शिष्य गुरु का समय पर हर आदेश का पालन करते थे उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य के व्यक्तित्व के विकास का आधार है। कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति माली द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी शिवकोर कवचे द्वारा किया गया। आभार डॉ. हेमकांत तुगनावत ने माना। कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,अतिथि विद्वान,कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE