BREAKING NEWS
KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 5:43 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025, मुख्यमंत्री डॉ मोहन बोले- अब देश का भविष्य तय करेगा एमपी, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की नई रफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास की तस्वीर रखी। उन्होंने कहा कि आज बदलते दौर में मध्य प्रदेश न सिर्फ देश के नक्शे पर बल्कि दुनिया के सामने एक मजबूत और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में खड़ा हो रहा है। पहले जहां देश की जीडीपी में मध्य प्रदेश का योगदान सिर्फ 3 फीसदी था, अब यह बढ़कर 8.5 फीसदी हो गया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय राज्य के मेहनतकश लोगों, निवेशकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को जाता है।


रियल एस्टेट सेक्टर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने मंच से रियल एस्टेट सेक्टर की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि आज आवास सिर्फ चार दीवारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और भविष्य का आधार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक लोगों को छत दी गई है, वहीं मध्य प्रदेश में भी आठ लाख मकान दिए जा चुके हैं। अब अमृत योजना के अंतर्गत दस लाख नए मकानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में रियल एस्टेट, निर्माण, बिजली और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। नई सोलर नीति के तहत अगर कोई टाउनशिप सोलर एनर्जी का उपयोग करती है और अपनी बिजली खुद पैदा करती है, तो सरकार उसकी हरसंभव मदद करेगी। रियल एस्टेट से जुड़ी सभी स्वीकृतियां अब सिर्फ 40 दिन में दी जाएंगी और निवेशकों को बेवजह नगर निगम या अन्य विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सारी प्रक्रिया सिंगल विंडो सिस्टम के तहत होगी।


प्रदेश में पांच मेडिकल अब बढ़कर 37 हो गए
उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में सिर्फ पांच मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 37 हो गए हैं। वर्षों से लंबित 5200 करोड़ रुपये के निवेश वायदे भी अब पूरे कर दिए गए हैं। बिजली, पानी, सड़क जैसे बुनियादी ढांचे में अब प्रदेश आत्मनिर्भर बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चल रही है, तो उसमें मध्य प्रदेश की बिजली का भी योगदान है।


12,360 करोड़ के लोकार्पण और भूमि पूजन की सौगात
इंदौर प्राधिकरण की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की कार्यशैली बाकी प्राधिकरणों के लिए मिसाल है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 12,360 करोड़ रुपये के लोकार्पण और भूमि पूजन की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मध्य प्रदेश सिर्फ निवेश का केंद्र नहीं, बल्कि देश के विकास का इंजन बन रहा है।


नए भविष्य की नींव रख सकते
आज जब दुनिया के कई देश अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, तब भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। और भारत के इस आत्मविश्वास की सबसे मजबूत धुरी अब मध्यप्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह राज्य अब केवल एक भौगोलिक केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के केंद्र में बदल रहा है। अंत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने सभी निवेशकों और उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ है। आपके हर सपने में, हर योजना में। उन्होंने कहा कि यह समय सिर्फ भारत का नहीं, मध्यप्रदेश का भी है। यही वह अवसर है, जब हम सब मिलकर एक नए भविष्य की नींव रख सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE