मनासा। देवरी खवासा निवासी प्रवीण पिता ग्यारसी लाल परिहार का शुकवार को हृदयघात से निधन हो गया। मृतक के छोटे भाई प्रदीप और प्रमोद व परिवार के द्वारा बड़े भाई का नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार दोपहर रोटरी क्लब मनासा के नेतृत्व में गोमाबाई नेत्रालय के डॉक्टरों द्वारा नेत्रदान किया गया। इस दौरान अनिल गोयल सुरेश जैन ग्राम सरपंच प्रतीनिधि अंबाराम गुर्जर भरतसिंह रायसिंहपुरा सुंदरलाल गुर्जर ईश्वरलाल परिहार विक्रम राठौर दिनेश राठौर प्रकाश आदि की उपस्थिति में रोटरी क्लब सोसायटी द्वारा दोनों नेत्रों को गोमाबाई नेत्रालय को दिया गया।
आप को बता दे कि उक्त देवरी खवासा निवासी प्रवीण पिता ग्यारसीलाल परिहार लंबे समय से शासकीय पद रहकर जिला अस्पताल नीमच ने एक्सरे डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे है। अचानक हुई हृदयाघात से मौत पर गांव और परिवार में शोक की लहर छा गई। वही रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा वहां पर लोगों को जानकारी दी गई कि नेत्रदान करवाना चाहिए जिसे कोई नेत्रहीन व्यक्ति उनके द्वारा दुनिया देख सके यह बड़ा पुण्य का काम है।