BREAKING NEWS
KHABAR : सम्मान नहीं मिलने पर मंच पर विवाद, नगर.. <<     BIG VIDEO NEWS: नगर निगम अफसर बनकर न्यू मार्केट में.. <<     BIG NEWS : निंबाहेड़ा में अमित शाह ने किया अटल.. <<     आगखेड़ी के गुरु महिमा स्कूल में देशभक्ति के.. <<     BIG REPORT : मैदान नहीं छिनने देंगे, खिलाड़ियों ने.. <<     पोलायकलां में शान से लहराया तिरंगा,.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 6:00 pm
BIG NEWS : अचानक नगर पालिका पहुंचे विधायक बापू तो मच गया हड़कंप, विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों से बातचीत कर मंगवाएं रजिस्टर, फिर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका में आज विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अचानक पहुंचकर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कर्मचारियों से बातचीत की और रजिस्टर भी मंगवाए। निरीक्षण के दौरान विधायक परिहार ने कर्मचारियों से उनके लंच टाइम के बारे में जानकारी ली और सभी को महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा, मीठा बोलो, प्रेम से काम करो। विधायक का सीधा और सपाट तात्पर्य था कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होना चाहिए।

वॉइस ऑफ एमपी से खास बातचीत में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से नगर पालिका की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कसावट, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी ताकि समस्याओं का स्थायी हल निकाला जा सके।लंबे समय से चली आ रही बंगला-बगीचा क्षेत्र की समस्या पर भी विधायक परिहार ने आश्वासन दिया कि थोड़ी सी परेशानी बाकी है, जो जल्द ही हल हो जाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने विधायक के निरीक्षण को मार्गदर्शन बताया और कहा कि वे एक कार्यक्रम के तहत यहां आए थे।दरअसल, विधायक परिहार का यह दौरा नगर पालिका में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-टू के एक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें हितग्राहियों को मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के साथ-साथ सभापति वंदना खंडेलवाल, दारा सिंह यादव, नीरज अहीर, अशोक जोशी, किरण शर्मा, रामचंद्र धनगर, आलोक सोनी और योगेश कवीश्वर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE