BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 6:03 pm
NEWS : विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के अवसर पर परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डॉ घनश्याम चावला राज्य स्तर पर सम्मानित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र मे उत्क्रष्ठ कार्य करने पर राज्य स्तर पर जिला चित्तौड़गढ़ के आशांवित खंड निम्बाहेड़ा को परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डॉ घनश्याम चावला, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) एवं डॉ अनुराधा मीणा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।


विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम (स्लोगन) “माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” की अवधारणा पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम 27 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक यह दिवस दो चरणों में दो पखवाड़ो के माध्यम से मनाया जा रहा है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया कि सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये सेवा प्रदान पखवाड़ा के दौरान 24 जुलाई तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE