BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 7:04 pm
KHABAR : गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मौजा ग्राम कुतली ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम मौजा कुतली के आदिवासी महिलाओं और ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में चरनोई की भूमि पर भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह को दिया। 
हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि गोचर की भूमि की सीमा तक 1000 से 1500 बीघा भूमि है। उक्त खाली पड़ी रिक्त भूमि पर शासकीय अधिकारियों की लारवाही से गुर्जर समाज के पूर्व सरपंच और वर्तमान श्रीपुरा सरपंच बलवंत पिता मांगी दास बैरागी द्वारा सामूहिक रूप से उक्त भूमि पर कब्जा कर खाई बना दी गई है, पूर्व में भी का विगत दिनों शिकायती ज्ञापन 11 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय में प्रेषित किया गया था। भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोग बाहुबली लोग हैं जाति के आधार पर कन्हैयालाल भील को टेंपो के पीछे घसीट कर मारा गया। अब तुम्हारा नंबर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय चरणोंई की भूमि गौचर की दिलवाकर मजदूर किसानों को  दिलाई जाय और प्रकरण दर्ज कर उचित न्याय दिलाया जाए। 
इस अवसर पर आदिवासी मजदूरों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते समय ज्ञापन का वाचन समय अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने किया। इस अवसर पर घनश्याम जाटिया, शंकर भील, रतिराम भील, बद्रीलाल जटिया, सोहनी भील, रेखा चौहान, लोकेश भील, गंगा भील, गंगाबाई जटिया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार....?
मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है आवेदन कार्रवाई के लिए जिला अनु विभाग अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित कर दिया जाएगा मामले के सामने में जांच के बाद जो वस्तु स्थिति होगी वह सामने आ जाएगी मजदुरों को राहत दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। चंद्रसिंह धार्वे - संयुक्त कलेक्टर ,नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE