BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 8:23 pm
REPORT : ग्राम पावटी के ग्रामीणों ने सुदूर सड़क तोड़ने का आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पावटी के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय मनासा पहुंचकर सुदूर सड़क को न तोड़ने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि खेतों तक पहुंचने के रास्ते में कीचड़ और जलभराव की समस्या से परेशान होकर उन्होंने स्वयं के प्रयासों और शासन के सहयोग से एक सुदूर सड़क का निर्माण करवाया था। यह सड़क ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे अब खेतों तक आवागमन सुगम हो गया है।

लेकिन गांव के ही राधेश्याम पिता लालाराम धनगर द्वारा उक्त सड़क को तोड़ने की मांग की गई है, जिसके आधार पर जनपद पंचायत मनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एकपक्षीय निर्णय लेते हुए सड़क को तुड़वाने का आदेश पारित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क तोड़ी जाती है, तो पुराने हालात फिर बन जाएंगे और खेतों तक पहुंचना दुश्वार हो जाएगा।

इस आदेश को ग्रामीणों ने किसान विरोधी और जनहित के विरुद्ध बताया है तथा तत्काल आदेश निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क को बचाए रखने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE