BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2025, 3:45 pm
KHABAR : कलेक्टर गर्ग ने जिला अस्पताल में किया विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, पोषण पुनर्वास केंद्र में 20-बेड से बढ़ाकर 50 बेड करने के दिए निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिला चिकित्सालय मंदसौर में एक कार्यशाला के साथ विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया। यह सप्ताह 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

कलेक्टर ने माताओं और परिजनों को किया जागरूक-
कार्यशाला में कलेक्टर अदिती गर्ग ने प्रसूता महिलाओं और उनके परिजनों से सीधी बातचीत की और स्तनपान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद 6 महीने तक शिशु के लिए मां का दूध ही सबसे अच्छा और संपूर्ण आहार होता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 6 महीने पूरे होने के बाद ही बच्चों को मां के दूध के साथ ऊपरी आहार देना शुरू करें। इसके अलावा, कलेक्टर ने बच्चों के पूर्ण टीकाकरण को भी सुनिश्चित करने की बात कही ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित रहें। भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस सप्ताह का आयोजन स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और सही जानकारी फैलाने के लिए किया गया है। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषण से निपटने के लिए मंदसौर के 20-बेड वाले छत्ब् (पोषण पुनर्वास केंद्र) को बढ़ाकर 50 बेड करने के निर्देश दिए हैं।

लघु नाटिका के माध्यम से डॉ प्रियांशी जैन और नर्सिंग स्टाफ ने स्तनपान से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया और महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ शशी गांधी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश कारपेंटर और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE