रतलाम। जिले में बीती रात फोरलेन पर मेवासा गांव के पास मिले युवक के शव को लेकर गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और समर्थकों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए है आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया जिससे हाईवे पर आवागमन घंटों ठप रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, आरोपियों के जुलूस की माँग, मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और पाँच बीघा जमीन देने की मांग पर अड़े रहे।
घटना स्थल पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर लोगों को समझाइश दी लंबी मशक्कत के बाद उचित कार्रवाई और जांच के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बनी रही पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा इधर पूलिस घटना स्थल पहुँच गयी और तफ्तीश शुरु की है मामला प्रेम संबंध से जुडा सामने आय है शव जिस मकान के बाहर मिला वहा ताला लगा है हलाकि पूलिस ने 4 लोगो को हिरासत मे लिया है, शव का सर मुंडा गया है अब पूलिस जाँच मे पूरी वरदात का खुलासा होगा।