नीमच। विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीपसिंह परिहार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण के कारण ही देश को आजादी प्राप्त हुई।
विधायक परिहार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का पर्व भी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
विधायक परिहार ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से राष्ट्र की प्रगति और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।