दूदरसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसी दौरान गांव के पाटीदार समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लॉन्ग जंप के लिए ग्राउंड तैयार करवाने की घोषणा की।
समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉन्ग जंप मैदान तैयार करने में होने वाला पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। विद्यालय में खेल सुविधाओं की कमी को देखते हुए की गई इस घोषणा से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बन गया।