BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 12:15 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रमोद सिसोदिया ने फहराया तिरंगा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 9ः05 बजे जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सभी कांग्रेसजनों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज हम उन वीर शहीदों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने बलिदान से देश को आजादी का उपहार दिया। उन्होंने सभी से तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखने, देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही देश की उन्नति में अपना योगदान देकर भारत को विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव निर्मल जैन, शिल्पन शाहू, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, सचिव नासिर खान, मोहम्मद शेर अंसारी, प्रभु रेगर, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, दिनेश शर्मा, विनोद लड्ढा, कपासन नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, महिला सेवादल जिला मुख्य संगठन सना परवीन सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रियंका पालीवाल, मधु गोस्वामी, किशन दसोड़ा, आशीष त्रिवेदी, मनीष सुथार, राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह मेड़तिया, कन्हैयालाल माली, सुमित मीणा, राजेश कोदली, छगनलाल, दिलीप नेमनानी, वी.डी. दशोरा, चंदन सिंह कोठारी, गफ्फार मार साहब, अधिवक्ता ललित जोशी, तनवीर खान, कैलाश खींची, खुशमुद खान, अरविंद वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

समारोह में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, महिला संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया तथा सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE