चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य तथा अरुणा जैन के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस शुभअवसर पर भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वन्देमातरम् से हुई। कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पीपीएस के बच्चों ने स्कूल बेण्ड के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि जैन को वंडर सीमेंट लि. के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नागेन्द्र सिंह चुण्डावत ने विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स तथा वंडर सीमेंट के सुरक्षा कर्मियों की सूसज्जित परेड का निरीक्षण कराया, निरीक्षण के उपरान्त जैन ने मार्चपास्ट को सलामी दी तथा अपने उद्बोधन में सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की 80 वर्षों की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि, नया भारत सबको साथ साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। देश ने आज स्पेस विज्ञान, रिन्युएबल ऐनर्जी, देश में निर्मित सुरक्षा शस्त्र एवं मिसाइले इत्यादि विश्व शक्ति की और बढते कदम है। हम सभी की भी जिम्मेदारी हे की हम सकारात्मक रहकर आत्मविश्वास रखते हुए नई दक्षताएं विकसित करें एवं निरन्तर आगे बढ़े और देश की प्रगति में भागीदार बने। साथ जैन ने सभी से विदेशी वस्तुओं को मोह त्याग, स्वदेशी को अपनाने की अपील की।
इस दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत् और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पीपीएस के मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल, वाद-विवाद सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य आतिथी ने सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंडर सीमेंट में आयोजित कार्यक्रम में पीपीएस के छात्रों ने देश की स्वतंत्रता की महिमा के गुणगान करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें देश भक्ति गीत, ग्रूप डांस, लघु नाटिका का मंचन, हिन्दी-अंग्रेजी में भाषण एवं कवितापाठ, जुम्बा इत्यादी रोचक प्रस्तुतियां दी, इसके पश्चात् वंडर सीमेंट लि. में कार्य के दौरान अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को एसोसिएट महाप्रबंधक (एच.आर.) अजय शर्मा के संयोजन में सम्मानित किया, साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ती से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकान्त ने अतिथिगण, अभिभावकों एवं उपस्थित समस्त का अभिवादन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मैकेनिकल विपिन जैन, उपाध्यक्ष प्रोसेस राजेंद्र शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, आर.के. नगरवासी एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे।