चित्तौड़गढ़। नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के पदों के आरक्षण के लिए 17 अगस्त को लॉटरी निकाली जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने बताया कि आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार (DRDA Hall), चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आरक्षण प्रक्रिया में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। लॉटरी प्रक्रिया के बाद विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।