BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 12:12 pm
KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस,  बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

भाटखेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम भाटखेड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय पर्व हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। स्कूली बच्चे पूर्ण गणवेश में घोष की धुन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैली में शामिल हुए। तिरंगा रैली ने पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा रैली का ग्रामीणों ने किया स्वागत-
स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए नगर भ्रमण पर निकले। रैली के दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से गांव का वातावरण गूंज उठा। नगर भ्रमण के बाद तिरंगा रैली शासकीय हाई स्कूल मैदान पहुंची, जहां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया।

सरपंच मनोज पुरोहित ने किया ध्वजारोहण-
मुख्य समारोह की शुरुआत ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज पुरोहित द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्य लिमा मैडम ने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार आयोजन को आगे बढ़ाया। वहीं गुलाटी मैडम ने प्रभावी मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाया।

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां-
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद-
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के साथ गांव के युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान गांव में देशभक्ति, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। भाटखेड़ी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने तिरंगा रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ग्रामीणों की सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को यादगार बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE