BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 11:02 am
NEWS : रोड़ लाइंस के गोदाम से हैवी वाहनों की 10 बेट्री चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विगत दिनों कस्बा निम्बाहेडा में दशोरा रोड़ लाईन्स के गोदाम से हैवी वाहनों की 10 बेट्री चोरी वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी सचिन पारदी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बैटरियां बरामद कर ली है। 
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 21 जुलाई की रात्रि को नाकोड़ा पेट्रोल पम्प जे.के. चौराया निम्बाहेडा के सामने दशोरा रोड लाईंस नामके ट्रांसपोर्ट के पीछे बने गोदाम से अज्ञात बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम के अन्दर रखी हुई गाड़ीयों की 10 बेट्रीया चोरी करके ले जाने के मामले में प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार स.उ.नि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे किया गया। 
एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानिस्टेबल हेमन्त, विजय सिंह, सुमित कुमार,शिशपाल द्वारा घटना स्थल के आसपास स्थित सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज देखे गये। दशोरा रोड़ लाईन्स के आसपास स्थित दुकानदारों से पुछताछ की गई। कस्बा निम्बाहेडा के आसपास स्थित कालबेलिया, पारदी गैग के व्यक्तियों से पुछताछ की गई। दौराने तलाश व आसूचना संकलन के आधार पर शुक्रवार को संदिग्ध सचिन पुत्र राजेन्द्र पारदी उम्र 21 साल निवासी अहीर खेडी कांकड़ स्थित (झोपड़ पटटी) इन्दौर, थाना राजेन्द्र नगर जिला इन्दौर (म.प्र.) हाल सांकरिया बाईपास निम्बाहेडा के पास (झोपड़ पटटी), थाना कोतवाली निम्बाहेडा, जिला चित्तौडगढ (राज.) को डिटेन कर प्रकरण की घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ की गई तो आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी सचिन पारदी की सूचना पर चोरी की बेट्रिया बरामद की गई है। आरोपी को अनुसंधान के बाद न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है। 

आरोपी द्वारा की गई वारदात का तरीका-
आरोपी पारदी जाति के होकर कस्बा निम्बाहेडा के अन्दर भंगार इकट्ठा करने का काम करते हैं, इस दौरान दिन के समय भंगार इकट्ठा करने के बहाने गली/मोहल्लों के अन्दर जाकर कीमति वस्तुओं की रैंकी करके रात्री के समय पुनः आकर वारदात को अन्जाम देते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE