BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 11:18 am
NEWS : बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित श्री कालाजी बावजी मंदिर में नागपंचमी पर्व पर विशेष अभिषेक अनुष्ठान 29 को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित श्री कालाजी बावजी मंदिर में नागपंचमी पर्व पर विशेष अभिषेक अनुष्ठान 29 जुलाई मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए पुजारी बाबूलाल जटिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नाग पंचमी पर्व पर श्री शेषावतार व नागदेवता का विशेष अभिषेक अनुष्ठान किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के मध्यनजर तैयारियां की जा रही हैं।
श्रद्धालु अभिषेक पूजा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुजन सफेद धोती - कुर्ता या सफेद कुर्ता - पजामा धारण करके सेवा लाभ ले सकते है।
सभी श्रद्धालु भक्तों की भागीदारी और सहयोग से हो रहे आयोजन में अनुष्ठान के पश्चात प्रशाद वितरित किया जाएगा।
मान्यता है कि नाग पंचमी पर्व पर अभिषेक में शामिल होने मात्र से ही कालसर्प दोष व अन्य दोष दूर हो जाते हैं। उल्लेखनीय कि श्री काला जी बावजी मंदिर स्थल पर श्री शेषावतार, श्री काल भैरव जी, कालिका मां, अंबे माता व शिव परिवार के मंदिर भी स्थित है। यहां श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE