BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 11:53 am
KHABAR : भाजयुमो ने निकाली कारगिल विजय दिवस पर मशाल रैली, युवाओं ने लगाए ‘भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारे, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर मशाल रैली निकाली। शनिवार रात वीर शहीदों की याद में 100 से अधिक युवा इसमें शामिल हुए।


रैली की शुरुआत शुक्रवारी चौक से हुई। युवाओं ने हाथों में जलती मशालें लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातर’ और ‘शहीद अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगरपालिका चौक पर खत्म हुई। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।


युवा बोले- सेना के शौर्य और पराक्रम को सभी तक पहुंचाना मकसद
ऋषभ चौरसिया ने बताया कि कारगिल विजय को 26 साल पूरे हो गए हैं। युवाओं को सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। कारगिल युद्ध सबसे कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मन का कब्जा था। हमारे सैनिकों को 140 पोस्ट दुश्मन से वापस लेनी थीं। फिर भी सैनिकों ने इस युद्ध में विजय हासिल की।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक-सांसद नीता पटेरिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, लवकेश त्रिवेदी, अंकित ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE