BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 12:11 pm
KHABAR : इंदौर को ट्रैफिक में नंबर 1 बनाने बाइक रैली निकली, महापौर-विधायक ने चलाई बाइक, बोले- स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में अव्वल आने की बारी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। स्वच्छता के बाद अब इंदौर को ट्रैफिक सुधार में भी देशभर में नंबर वन बनाने की कवायद की जा रही है। ऐसे में रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में ट्रैफिक मित्र अभियान के तहत बाइक राइड प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


विजय नगर से राजीव गांधी सर्कल और फिर वापसी तक इस जागरूकता राइड में बड़ी संख्या में बाइकर्स ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस अभियान में आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भागीदार बने।


महापौर और विधायक ने चलाई बाइक
इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाने को लेकर जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने जागरूकता का संदेश देने के लिए खुद बाइक राइड भी की।


शहर के अलग-अलग मार्ग पर उन्होंने बाइक राइड की। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है, अब हमें ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी देश को रोल मॉडल बनाना है। ट्रैफिक मित्र अभियान इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें अब तक एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स शहर को जागरूक कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE