देवास। शहर में 14 वर्षीय बालक ने फ्रि फायर गेम खेलने के दोरान परिजनों के मना करने पर फांसी ली। परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहा डाक्टर ने बालक को मृत घोषित किया।
’जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी मे रहने वाला मृतक तेजस 9 वी क्लास में पढ़ता था जब स्कूल से आता था तो गेम खेलने लग जाता था आज भी तेजस फ्री फायर गेम खेल रहा था जब परिजनों ने उससे मोबाइल लिया तो वहां नाराज हो गया और उसने फांसी लगा ली।इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सुचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची। जहा पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बता दे की तेजस के परिवार में दो बडी बहन ओर मां है तेजस एक लोता लडका था तेजस के पिता पिछले कई वर्षों से लापता है मां के साथ परिवार नानी के यहा रहता था।पिता के लापता होने के चलते वह टेंशन में रहता था।
आपको बता दें की लगातार ओनलाइन गेम के चलते बच्चों में अब गेम खेलने की लत लगती जा रही है और कई बच्चों की जान भी जा रही ही जिस तरह से तेजस की जान गेम के चलते गई है इस तरह दूसरे बच्चों की भी जान इन गेम से न जाए इसलिए परिजनों को अपने बच्चों को ऐसे ओनलाइन गेमो से दूर रखा जाना चाहिए।