बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल के पाढर मंडल के ग्राम बजरवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् को ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
गांव में विशेष व्यवस्था के तहत बड़े टीवी स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर खण्डेलवाल ने कहा, ष्श्मन की बातश् केवल प्रधानमंत्री के विचारों का मंच नहीं, बल्कि समाज की सकारात्मक सोच और देश निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी का प्रतीक है।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार और कार्यक्रम संयोजक आनंद प्रजापति सहित भाजपा जिला संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
खण्डेलवाल ने दी योजनाओं की जानकारी
बूथ क्रमांक 339 पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने न केवल उत्साह से भाग लिया, बल्कि इसे प्रेरणादायक पहल भी बताया। खण्डेलवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री के विचारों को पहुंचाना और आमजन को जोड़ना रहा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।