BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 2:03 pm
KHABAR : 1000 वर्ष पुराना तक्षक नाग महाराज का अति प्राचीन मंदिर आस्था और रहस्य का बना केंद्र, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर जिला मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर दूर स्थित छतगांव गांव में 1000 वर्ष पुराना तक्षक नाग (ताखा जी) महाराज का मंदिर आस्था और रहस्य का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थित नाग देवता का स्थान और प्राकृतिक के बीच विशाल बरगद का पेड़ लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। यह बरगद 2 बीघा में फैला हुआ हैं। इसकी जटाएं मंदिर से कुछ इस तरह लिपटी हुई हैं जैसे स्वयं नाग देवता उसमें समाहित हों। मंदिर के गर्भगृह तक बरगद की जटाएं फैली हुई हैं। पुजारी ने बताया कि तक्षक महाराज के मंदिर की ऐसी मान्यता हैं कि वहां से कोई एक सूखी लकड़ी भी नहीं उठा सकता। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज के अनुसार यहां से पहले किसी ने सूखी लकड़ी उठाई थी ,तो वे अंधे हो गए। इसके बाद लकड़ी वापस रखी तो दिखने लग गया। ग्रामीणों का मानना है कि ताखा जी महाराज गांव की रक्षा करते हैं। कई बार उन्हें सफेद नाग के रूप में दर्शन भी हुए हैं। ग्रामीण अरविंद राजपूत ने बताया कि यह स्थान चमत्कारी है। जटाएं मंदिर की छत और दीवारों तक पहुंच चुकी हैं, जिसे देखकर हर श्रद्धालु दिव्यता महसूस करता है। ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया कि वर्षों पहले गांव की एक गाय जब भी बरगद के पास जाती, तो अपने आप उसका दूध बहने लगता था। यह घटना कई बार दोहराई गई, जिससे हैरान ग्रामीणों ने गाय का पीछा किया। तब उन्हें यह स्थान मिला और माना कि यहां कोई दैवीय शक्ति का वास है। इसके बाद ग्रामीणों ने यहां पूजा शुरू की, जो आज तक जारी है। इस मंदिर में हर साल गंगा दशमी पर मंदिर में सप्तदिवसीय विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और भंडारे में शामिल होते हैं। मंदिर में रोजाना पूजा होती है और विशेष पर्वों पर बड़ा आयोजन किया जाता है। यहां का वातावरण श्रद्धा और शांति से भरपूर रहता है। नागपंचमी पर विशेष पूजा अर्चना भी मंदिर में कि जाती है यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE