BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 11:44 am
KHABAR : नीमच में सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया तीज उत्सव, रैंप वॉक पर बिखेरे खुबसूरती के जलवे, अपनी कला व संस्कृति का किया प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में सिंधी समाज की महिलाओं ने बीती शाम पूरी धूमधाम से तीज उत्सव मनाया। रैंप वॉक में खूबसूरती के जलवे बिखेरे। भागेश्वर महादेव आश्रम मंदिर समिति की महिला इकाई ने इस अवसर पर एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक तीज उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सिंधी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बोल्ड एंड ब्यूटीफुल थीम पर आधारित रैंप वॉक रहा, जिसमें महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करके भाग लिया। इस रैंप वॉक ने विशेष रूप से उन महिलाओं को एक मंच प्रदान किया, जिनके लिए रैंप पर चलना सिर्फ एक सपना था। हर महिला ने अपने आत्मविश्वास और सुंदरता से सबका मन मोह लिया। तीज क्वीन के परिणामों की बात की जाए तो प्रथम स्थान काव्या आठवानी, द्वितीय स्थान गीता कान्हा और तृतीय स्थान भावना कस्तूरी ने प्राप्त किया। बेस्ट स्माइल के लिए नीलम सोनी और बेस्ट ड्रेस अप के लिए तानी आठवानी को चुना गया। बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भी तीन महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में तंबोला और सोलह श्रृंगार के लिए प्रश्नोत्तर का आयोजन भी हुआ। रैंप वॉक में 22 प्रतियोगी महिलाओं ने हिस्सा लिया अतिथियों द्वारा इन सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में रज़िया अहमद, गरिमा चौरसिया, तृप्ति दुआ, पूजा गर्ग, एलीना भंडारी मौजूद थीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वाति चोपड़ा ने कार्यक्रम में शामिल हुई। यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं था, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन उदाहरण भी था। कार्यक्रम का संचालन हिना बदलानी ने किया। आभार पिंकी तलरेजा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE