BREAKING NEWS
शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 10:58 am
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना करेंगे क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित, रजा एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र की जानी पहचानी संस्था रजा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा क्षेत्र के होनहार और प्रतिभावान बच्चों का निंबाहेड़ा में यहां आगामी 10 अगस्त रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
निंबाहेड़ा क्षेत्र की जानी पहचानी और सामाजिक सरोकार एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी संस्था जो निंबाहेड़ा क्षेत्र में नित नए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाली स्वयंसेवी संस्था रज़ा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आगामी 10 अगस्त रविवार को सुबह निंबाहेड़ा नगर में यहां स्थित कुसुम गार्डन में आयोजित प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना शिरकत कर क्षेत्र के होनहार व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेंगे।
निंबाहेड़ा रजा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहर के मुस्लिम समाज के कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं एवं ग्रेजुएशन और डिग्री डिप्लोमा वाले ऐसे बच्चों जिन्होंने एग्जाम में 70% अंक हासिल किए हैं,इस अवसर पर इनका सम्मान किया जाएगा और उन्हें मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में शाने शहर एवं मैकश अजमेरी उर्दू अवार्ड भी दिया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कर्नाटक बिदर से शाइन ग्रुप के फाउंडर एवं डायरेक्टर डॉक्टर कदीर की सदारत में उक्त कार्यक्रम आयोजित होगा,जिन्हें डॉक्टर बनाने की मशीन भी कहा जाता है,उनके यहां से 600 से 700 बच्चे प्रतिवर्ष एम बी बी एस सलेक्ट होते हैं,इसी तरह पुणे से सैयद सईद भी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे,जो 19 राज्यों में 5 लाख बच्चों को मोटिवेट कर चुके हैं।इसी तरह अलवर से मोहम्मद नूर फाउंडर और एक्जेक्टिव डायरेक्टर एमिड संस्थान भी बच्चों को मोटिवेट करेंगे प्रोग्राम में प्रोफेसर डॉक्टर गुलजार मेवाड़, यूनिवर्सिटी गंगरार और आरएनटी ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर वसीम खान ये सभी प्रोग्राम की रोनक होंगे।
निंबाहेड़ा रजा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी यह आग्रह किया है कि उक्त प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज के समस्त भाई,बहन एवं गणमान्यजन तशरीफ़ जरूर लाएं और आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का हौसला अफजाई करें। यह कार्यक्रम 10 अगस्त रविवार को कुसुम गार्डन में सुबह 8:30 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा।
निंबाहेड़ा रजा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी के नायब सदर रशीद खान और सचिव यासीन एडवोकेट ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि प्रोग्राम की निजामत मोहम्मद फारूक अध्यक्ष रजा एजुकेशन सोसाइटी एवं सिराज खान सचिव कृति  संस्था द्वारा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE