BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 10:54 am
KHABAR : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लाव लश्कर के साथ भक्तों से मिलने निकले बाबा महाकाल, शिव भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत, श्री काल भैरव मुक्ति धाम में हुई महाआरती, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्ति में डूब गया। चतुर्थ शाही सवारी का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। सोमवार को जब राजशाही रुप रंग में बाबा महाकाल लाव लश्कर के साथ पालकी में सवार होकर प्रजा जनों के हाल-चाल जानते हुए श्मसान की तरफ़ निकले तो सरवानिया में शिव भक्तों की ऐसी लहर चली की आस्था और श्रद्धा का अदभुत संगम बन गई। 
बाबा महाकाल के लाव लश्कर में आगे आगे भोलियांवास का शारदा बैण्ड , ढौल नगाड़े, शिव कन्याओं की टुकड़ी और पिछें समाधिस्थ बाबा भोलेनाथ एवं महाकाल का गणपति द्वारा जलाभिषेक करती नयनाभिराम आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष गगनभेदी नारों के बिच पालकी यात्रा में साथ चल रहे थे। इस बीच प्रजा जनों का हाल चाल जानते हुए शाही ठाठ बाट की इस सवारी का मेल शिव भक्तों के मन को मोहित कर आस्था के संगम में चार चांद लगा रहा था। 
आयोजन समिति श्री महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में यह शहर की चतुर्थ शाही सवारी थी जिसकी चर्चा शहर भर में एक अच्छे और सु व्यवस्थित धार्मिक आयोजन के रुप में हो रही है। आयोजन को लेकर शहर को भगवा पताकाओं तथा बड़े बड़े स्वागत द्वार बेनर होर्डिंग तथा विधुत साज सज्जा से सजाया गया था। 


प्रजा ने फूलों की वर्षा कर बिछाएं पलक पांवड़े -
प्राचीन शिव मंदिर से बाबा महाकाल राजशाही अंदाज में शहर भ्रमण कर शमशान में विराजमान भोलेनाथ से मिलने निकले तो शहरवासियों ने भोई मोहल्ला , हरिया भैरव चोक, मंशापूर्ण महादेव सहकारी समिति के सामने, प्रकाश दुध डेयरी के यंहा, नीमच सिंगोली रोड़, पिपली चोक ग्राम पंचायत आमलीभाट के श्रृद्धालुओं द्वारा, श्री काल भैरव मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा पुरी आस्था और श्रद्धा के साथ फूलों की वर्षा कर महाराजा श्री महाकाल की अगवानी में पलक पांवड़े बिछाएं। इसके साथ ही दो तीन स्थानों पर साथ चल रहे भक्तों को अल्पाहार भी श्रृद्धालुओं द्वारा कराया। 
पालकी सवारी श्री प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर श्री हरिया भेरू चौक , मंशापूर्ण महादेव बस स्टैंड , नीमच सिंगोली रोड़ दरवाजा , सदर बाजार श्री चारभुजा नाथ मंदिर , माली समाज मंदिर होकर धामनिया लासुर चौराहा स्थित श्री काल भैरव मुक्ति धाम परिसर पहुंचीं जहां पर श्मशान में विराजमान भोलेनाथ की एवं उनके सेनापति काल भैरव की महा आरती के बाद यहां पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
आयोजन में जनप्रतिनिधि सामाजिक सरोकार रखने वाले लोग तथा बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियां तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिव भक्तों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी श्याम कुमावत के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा यातायात की सु व्यवस्थित और माकूल व्यवस्था की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE