देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील ग्राम मीरपुरखेड़ी निवासी शंकरलाल एवं उनकी पत्नी शैतानबाई ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय दबंगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप है कि सोनकच्छ तहसील के ग्राम बवाई की सर्वे नंबर 1476 की 0.40 हेक्टेयर सिंचित भूमि पर फर्जी मुख्तियारनामा व ऋण के नाम पर अवैध रूप से रजिस्ट्री कर उनकी पुश्तैनी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।यह भूमि वर्षों से उनके कब्जे में है और वे उसमें खेती कर रहे हैं। इस भूमि विवाद का मामला वर्तमान में कलेक्टर देवास के समक्ष विचाराधीन है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरू सिंह अटरिया का पुत्र देवेंद्र अटारिया, ओर उसके साथी भरत रेकवाल, केसर सिंह, माधव केसर सिंह करिब 15,16 से अधिक लोग पुलिस व राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में मेरी भूमि पर पहुंचे। आरोपियों के पास डंडे, तलवारें, लाठियां और लोहे की रॉड थीं। जहा पुलिस व राजस्व विभाग की मौजूदगी में जमीन खाली करने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई एवं मारपीट की गई। जिसके वीडियो फोटो भी हमारे पास मौजूद है। पीड़ित ने मांग की है की हमारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त किया जाए। और आरोपियों पर शख्त कार्यवाही की जाए।