उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महिला परिषद ओजस्विनी की बहनों द्वारा प्रशासनिक अधिकारी तराना स्थाई थाना पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहन दिव्या अमृया ने बताया की रक्षाबंधन का एक त्योहार ऐसा है जो हमारे देश की बहन बेटियों की रक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा 24 घंटे अपनी ड्यूटी देते हैं जैसे बॉर्डर पर सेना के जवान देते हैं इस तरह हमारी भी रक्षा करते हैं आज हमारा फर्ज है कि हम रक्षाबंधन का पर्व राखी बांधकर मिठाई खिलाकर मनाए। इस मौके पर नेहा अमृत्या हर्षिता नारोलिया पायल नारोलिया खुशी वर्मा हर्षिता राजपूत उपस्थित रही।