BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 2:57 pm
KHABAR : उज्जैन में सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, पुलिस ने आधी रात घर में सोते किसानों को उठाया, श्मशान में प्रदर्शन, आगर रोड किया जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के लिए स्थायी कुंभ नगरी बनाने का विरोध तेज हो गया है। प्रशासन दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर रहा है, जिसके विरोध में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को किसानों को रामघाट पर जल सत्याग्रह करना था, पर पुलिस ने सभी घाटों पर प्रवेश बंद कर दिया, तो किसान पुलिस को चकमा देकर चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंच गए, जहां प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं अनाज मंडी के सामने चक्काजाम भी किया।


किसान सिंहस्थ के लिए स्थायी रूप से जमीन देने को तैयार नहीं हैं। वे जमीन का अधिग्रहण पुरानी योजना के तहत करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर किसान रामघाट पर जल सत्याग्रह करने जा रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सभी घाटों के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए। जिससे किसान और आम श्रद्धालु भी घाटों पर नहीं जा सके।


पुलिस की सख्ती के बाद किसान दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ा चकमा देकर बड़नगर पुल के दूसरी ओर शिप्रा के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर पहुंच गया और पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। जबकि दूसरा धड़ा अनाज मंडी के सामने पहुंचा और चक्काजाम किया।


किसान बोले-स्थायी रूप से नहीं देंगे जमीन
किसानों का कहना है कि कुंभ के लिए जमीन देंगे, लेकिन स्थायी रूप से नहीं देना चाहते हैं। अधिकांश किसानों के पास कम जमीन है। ऐसे में जमीन अधिग्रहण होने से उनके पास कुछ नहीं बचेगा। किसान कहते हैं कि जमीन अधिग्रहण की नई योजना में जमीन अधिग्रहण से किसान बर्बाद हो जाएंगे। आंदोलन करने वाले सभी किसान सिंहस्थ भूमि से जुड़े गांवों के हैं।


सोते हुए किसानों को घरों से उठाया
रामघाट पर जल सत्याग्रह के आव्हान को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले किसानों के घरों पर शनिवार देर रात दस्तक दी और उन्हें हिरासत में ले लिया। किसान पुलिस और प्रशासन की इस बर्बर कार्रवाई से भी नाराज थे।


अनाज मंडी के सामने किया चक्काजाम
प्रशासन की सख्ती से नाराज किसानों ने आगर रोड पर अनाज मंडी के सामने दरगाह गेट के पास चक्काजाम कर दिया। इस कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। धरने पर बैठे किसानों को समझाने आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से किसानों ने साफ कहा कि आप लोगों ने हमारे बुजुर्ग किसानों को आधी रात को घर से उठा लिया है जो गलत है। हम आप लोगों के हाथ जोड़ते हैं उन्हें छोड़ दो तो हम चक्काजाम समाप्त कर देंगे। किसानों ने काफी समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE