BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 1:53 pm
KHABAR : कृष्ण लीला को दर्शाती आकर्षक झांकियां, मंदिरों में लाइटिंग, रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद गाए भजन, मटकी फोड़ आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर-मालवा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाती मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।


मुरली मनोहर मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर बड़ा गवलीपुरा, सराफा बाजार का प्राचीन रणछोड़ मंदिर, गोपाल मंदिर, छावनी पंचायती राधाकृष्ण मंदिर, रिसाला मंदिर, नृसिंह मंदिर और गोपाल कृष्ण मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। मंदिरों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


गोपाल मंदिर में फलाहारी खिचड़ी, सरकार बाड़ा और मुरली मनोहर मंदिर में साबूदाना की खीर बांटी गई।


रात होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के समय ष्नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीष् के जयकारों के साथ आरती का आयोजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE