BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 1:44 pm
KHABAR : एलएलबी छात्र की हत्या करने वाले अरेस्ट, 3 निगरानीशुदा बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की थी वारदात, अलग-अलग स्थानों पर काटी फरारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल डलवाने के विवाद में लॉ स्टूडेंट के सीने में छुरी मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात के बाद सीहोर के कुबेरेश्वर धाम सहित मंडीदीप, बैरसिया और अन्य स्थानों पर फरारी काटते रहे। पुलिस टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी। भोपाल लौटते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज हैं।


थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे की है। फरियादी अनमोल दुबे अपने दोस्त संस्कार बबेले के साथ एक्टिवा पर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर आए तीन बदमाशों ने पहले पेट्रोल डलवाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों दोस्तों को धमकाया और अचानक हमला कर दिया।


बीच-बचाव करने आए अनमोल पर भी छुरी से हमला किया गया, जबकि संस्कार के सीने और माथे पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। संस्कार इंदौर का रहने वाला था और प्राइवेट कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान की थी।


हत्या, लूट, चोरी, मारपीट जैस केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संजू सेन निवासी पूजा कॉलोनी करोंद निशातपुरा है, यह थाने का निगरानी शुदा बदमाश है। इसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। दूसरा आरोपी दीपक वंशकार आदर्श अस्पताल के पीछे करोंद, निशातपुरा है, इसके खिलाफ 9 अपराध दर्ज हैं। वहीं तीसरा आरोपी शुभम उर्फ नरसिमा करोंद, निशातपुरा का रहने वाला है, इसके खिलाफ 3 अपराध दर्ज हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE