बड़वानी। नगरपालिका में आयोजित विशेष सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों द्वारा बहिष्कार किया गया नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 9 पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बैठक में प्रतिनिधियों को बैठने नहीं देने का विरोध कर नपा अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया वही नपा अध्यक्ष ने उनपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा।
दरअसल नगरपालिका परिषद बड़वानी में आयोजित विशेष सम्मेलन की बैठक में बैठक शुरू होते ही पार्षद प्रतिनिधियों को बैठने की आपत्ति को लेकर विवाद हो गया नपा अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के पति निक्कू चौहान के राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होने पर विवाद शुरू हो गया जिसको लेकर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। वही नपा अध्यक्ष पर मनमानी एवं नगर विकास पर सवाल उठाए। आरोपों को लेकर नपा अध्यक्ष ने बताया आरोप निराधार है। नगर में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे है।