मुरैना। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर के नेतृत्व में आज जिले भर से आये एक सैकड़ा से अधिक पटवारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां आए रैली निकालते हुए नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचे। पटवारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे के सामने खड़े होकर पहले जमकर नारेबाजी की, इसके बाद राजस्व विभाग के मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि, विभाग द्वारा पटवारियों को जीआईएस 2.0 के नाम से नवीन पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल से खेती से संबंधित कोई भी काम नहीं हो पा रहे है। इस बजह से किसान सीएम हैल्प लाईन पर उनकी शिकायतें कर रहे है और अधिकारी उनको नोटिस थमाकर सस्पेंड कर रहे है। इस अनुचित कार्यवाही से पटवारी काफी परेशान है। इसलिए या तो पुराने पोर्टल 1.0 को पुनः लागू किया जाए या फिर नवीन पोर्टल में सुधार किया जाए। निर्धारित समय के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 1 सितंबर से सभी पटवारी नवीन पोर्टल का बहिष्कार कर देंगे।