BREAKING NEWS
KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 3:19 pm
KHABAR : आयुष्मान हितग्राही की सुविधा के लिये आयुष्मान चेट बाक्स का शुभारंभ, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- आयुष्मान कार्ड पाकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहे बुजुर्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष्‍मान कार्ड एवं निरूशुल्‍क उपचार पाकर प्रधानमंत्री जी का धन्‍यवाद कर रहे है बुजुर्ग, यह बात सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय वर्चुअली कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कही। जबलपुर के मुख्य समारोह से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रदेश के साथ ही जिले को विभिन्न सौगातें दी।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा , कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है इसी कड़ी में चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध मध्य तरीके से प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्योपुर एवं सिंगरौली के मेडिकल कॉलेज को लोकार्पित किया गया है तथा धार ,कटनी, पन्ना, बैतूल में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप आधारित नवीन मेडिकल कालेज खोले जाने हेतु एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये गये हैं।

इस अवसर पर अतिथियों ने आयुष्मान भारत अंतर्गत हितग्राहीयों के लिये व्हाट्सअप चौट बोर्ड श्श्आयुष्मान सखीश्श् का शुभांरभ भी किया। चौट बौर्ड के नम्बर 0755-2762582 पर कोई भी हितग्राही आयुष्मान योजना की जानकारी, पात्रता की जाचॅ, आयुष्मान वालेटॅ की जानकारी, संबद्ध अस्पतालो की सूची , आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की सुविधाओं के साथ ही अन्य सुविधाए भी प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जिला चिकित्‍सालय में निरंतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधओं का विकास एवं विस्‍तार हो रहा है। गरीबों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  कार्यक्रम में विधायक परिहार ने हितग्राही कमला देवी शर्मा ,शमीम बानो, मंगलकुमार गोराना, ललिता बाई को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना अर्न्तगत 70 प्लस से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन , श्रमिक कार्ड पात्रता  एवं धरती आबा जनजाति उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। वैष्णव ने जिले में आयुष्मान कार्ड के शेष हितग्राहि‍यों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।  

इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.के.खद्योत, विरेन्द्रकुमार सखलेचा मेडिकल कालेज के डीन डा.आदित्य बारेड, सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटील, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ.भेरूलाल सिसोदिया, डा.संगीता भारती, डा.मनीष यादव, मोहन सिंह राणावत, दारासिंह यादव, किशोर  बैरागी, हेमंत हरित, मदन गुर्जर, मनीष चौरसिया, जीशान कुरैशी, लोकेश चांगल आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE