कुकड़ेश्वर। नगर के प्राथमिक शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और स्टाफ का सोमवार को सम्मान किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और बेहतर परामर्श देकर उन्हें जल्दी स्वस्थ करना ही हमारा उद्देश्य है। इसी कारण अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 मरीज आ रहे हैं।
कार्यक्रम में हिंदू समाज के राजू मालवीय, जितेंद्र राठौर, नरेंद्र चौधरी व दशरथ नागदा सहित कई लोगों ने डॉक्टर उमेश बसेर, डॉक्टर लोकेश पाटीदार, डॉक्टर पूजा पाटीदार, मेडिकल ऑफिसर जेपी गुप्ता, जीएल पटेल, प्रकाश सिंघवानी, रोशन जोशी, संगीता मालवीय, कला चौधरी, त्रिलोक माली, सुनीता पटेल, नवीन राठौर, निकिता डोडियार, रूपचंद रावत, अशोक व सुनीता घारू का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।