शाजापुर। जिले में किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जहां बापचा अल्प वर्षा और पीला मोजेक रोग के कारण उनकी खरीफ की सोयाबीन फसल खराब हो गई है। बपचा निवासी किसानों ने अपनी फसल की खराब स्थिति को देखते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने मुआवजे की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उन्होंने अपनी खरीफ की सोयाबीन फसल की बुवाई की थी, लेकिन जिले में अल्प वर्षा के चलते फसल खराब हो गई। इसके अलावा, पीला मोजेक रोग ने भी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें पिछले वर्ष का फसल बीमा और वर्तमान में मोजैक रोग से फसल खराब होने पर मुआवजा दिया जाए। पिछले वर्ष की फसल बीमा नहीं मिलने से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।