खनियाधाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना में एक विशाल नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर के निर्देशानुसार और डॉ. गिरीश चतुर्वेदी (डीपीएम नेत्र) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस आयोजन में सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ. पवन भरदेलिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों की आँखों की जाँच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद से पीड़ित पचास से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इन मरीजों को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, लटेरी में लेंस प्रत्यारोपण के लिए भर्ती किया गया है। इस पहल से क्षेत्र के कई जरूरतमंद लोगों को आँखों की गंभीर समस्या से राहत मिलेगी।