BREAKING NEWS
BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 4:44 pm
KHABAR : भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर कहने वाले विधर्मियों को यादव महासभा की चेतावनी, 7 दिन में माफी मांगे अन्यथा समाज करेगा उग्र आंदोलन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। यादव महासभा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि-हम किसी कीमत पर अपने आराध्य का अपमान नहीं सहेंगे। न वह माखन चोर थे न वह वस्त्र चोर। सच तो यह है कि यादवों का इतिहास गौरव शाली है जिसे कुछ लोग पचा नहीं पाते इसलिए हमारे समाज के नेताओं के साथ साथ हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्ण के बारे में तक अनर्गल बातें करते हैं।


संगठन उन्हें सबक सिखाएगा
यादव महासभा छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रियेश यादव ने कहा सनातनी इतिहास में भगवान श्री कृष्ण से बड़ा कोई सत्य का रक्षक और समाजसेवी नहीं हुआ है। उनके गुणों का गुणगान करने वाले भी कुछ मनगढ़ंत कहानी सुनाकर उनके चरित्र पर उंगली उठाने का दुस्साहस करते हैं वो लोग सुधर जायें नहीं तो हमारा संगठन उन्हें सबक सिखाएगा।


अन्याय के विरुद्ध खड़े महानायक
यादव महासभा, मध्य प्रदेश का छात्र विंग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थन में स्पष्ट रूप से खड़ा है। भगवान श्री कृष्ण को “माखन चोर” या “वस्त्र चोर” कहकर संबोधित करना हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं और श्रद्धा का अपमान है। भगवान श्री कृष्ण अनंत सभी कलाओं के धनी, सत्य के रक्षक और धर्म की स्थापना हेतु अन्याय के विरुद्ध खड़े महानायक हैं।


भगवान श्री कृष्ण का अपमान स्वीकार नहीं
समस्त धर्मप्रेमी और सामाजिक बंधुओं से निवेदन है कि इस प्रकार की भाषा और शब्दावली का उपयोग तत्काल रोका जाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा डॉ. मोहन यादव के बयान पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यदि 7 दिनों के भीतर वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो समाज उनके बंगले का घेराव करेगा एवं पुतला दहन किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के शुचिता सिद्धांतों को पूरा विश्व मानता है। ऐसे में उनका अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE