शामगढ़। कृषि उपज मंडी शामगढ़ में प्याज बारिश में भीग रहा है। मंडी में किसानों के लिए छाया या सुरक्षित भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है। मौके पर न तो मंडी सचिव और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
किसान तुलावटी के भरोसे अपना माल तुलवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंदसौर मंडी में जहाँ 800 क्विंटल प्याज की आवक हुई, वहीं शामगढ़ मंडी में केवल 200 क्विंटल प्याज ही बिक सका। किसानों ने अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि बरसात के मौसम में मंडी प्रबंधन को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।