नीमच। कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने किसानों, व्यापारियों, हम्मालों, ठेला व टेम्पो चालकों तथा तुलावटियों को सूचित किया है कि मूंगफली और मक्का की अत्यधिक आवक तथा आगामी दीपावली अवकाश को ध्यान में रखते हुए गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 की रात्रि 10 बजे के बाद इन फसलों का मंडी प्रांगण में प्रवेश बंद रहेगा। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे रात्रि 10 बजे के बाद मूंगफली या मक्का बिक्री हेतु मंडी में उपज न लाएं।