दलौदा। दीपावली अवकाश के बाद बुधवार को दलौदा कृषि उपज मंडी में नीलामी पुनः शुरू हुई। शुभ मुहूर्त सौदे में किराना व्यापारी रतनलाल मिश्रीलाल ने जिला रतलाम के पिंगरला गांव के किसान कन्हैयालाल की 3 क्विंटल सोयाबीन 13,352 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी।
दीपावली के बाद मंडी में खरीदी-बिक्री की शुरुआत को लेकर किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखा गया। शुरुआती नीलामी में सोयाबीन के दामों में मजबूती बनी रही।