नीमच। रेलवे स्टेशन रोड स्थित पुरानी मंडी परिसर में देखरेख की कमी के चलते मवेशी किसानों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। मंडी परिसर में रखी उपज को आए दिन मवेशी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज शुक्रवार को उड़द के ढेर को मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया। किसान रामलाल ने बताया कि मंडी में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं देते। किसानों ने प्रशासन से मंडी में उचित व्यवस्था और निगरानी की मांग की है।