BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2025, 4:21 pm
KHABAR : किसानों ने उत्साह के साथ मंडियों में बेची सोयाबीन उपज, भावांतर योजना का लिया लाभ, कलेक्टर के निर्देश से सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारी स्वयं मंडियों में उपस्थित रहकर कर रहे हैं मॉनिटरिंग, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के कुशल निर्देशन में आज से जिले की सभी मंडियों एवं उपमंडियों में भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत सोयाबीन खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। खरीदी के पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी उपज मंडियों में बेची और योजना का लाभ उठाया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, सभी एसडीएम, तहसीलदार, एवं नोडल अधिकारी स्वयं मंडियों में उपस्थित रहे और संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंडियों में खरीदी की पारदर्शिता, किसानों की सुविधा एवं हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।

मंडियों में किसानों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मंडी सचिव पर्वत सिंह सिसोदिया ने बताया कि किसानों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। किसानों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया। मंडियों में किसानों के लिए पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था तथा तौल कांटा एवं नीलामी प्रक्रिया की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं।

जिले की सभी मंडियों में हेल्प डेस्क प्रारंभ किए जा चुके हैं, जहाँ प्रशिक्षित कर्मचारी किसानों को योजना से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मंडी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी किसान को उपज विक्रय के दौरान कोई समस्या न हो।

खरीदी के पहले दिन दोपहर तक जिले में उत्साह के साथ किसानों ने अपनी उपज का विक्रय किया। जिसमें मंदसौर मंडी में  11 किसान, दलौदा मंडी में 20 किसान, पिपलिया मंडी में 3 किसान, मल्हारगढ़ मंडी में 3 किसान, सीतामऊ मंडी में 10 किसान, सुवासरा मंडी में 5 किसान, शामगढ़ मंडी में 58 किसान, गरोठ मंडी में 3 किसान ने सोयाबीन को विक्रय किया। 

कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसान सहजता से अपनी उपज का विक्रय कर सकें और उन्हें योजना का पूरा लाभ समय पर प्राप्त हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE